देश की खबरें | सोना तस्करी मामले में स्थिति स्पष्ट करे विजयन सरकार: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को केरल के सोना तस्करी मामले में राज्य सरकार पर पारदर्शिता नहीं बरतने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को इस मामले में सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को केरल के सोना तस्करी मामले में राज्य सरकार पर पारदर्शिता नहीं बरतने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को इस मामले में सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

भाजपा महासचिव पी मुरलीधर राव ने आज यहां संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री अब इस मामले में और नहीं छिप सकते। उनसे संबंधित एक व्यक्ति को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया । इसलिए पारदर्शी शासन का तकाजा मांग करता है कि केरल सरकार इस मामले में स्थिति स्पष्ट करे। अन्यथा जनता की इस पर भारी प्रतिक्रया होगी।’’

यह भी पढ़े | बिहार के मुख्यमंत्री के आवास पर ‘‘वेंटिलेटर युक्त अस्पताल’’ संबंधी आदेश वापस लिया गया.

सोने की तस्करी के विवाद की पृष्ठभूमि में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर को मंगलवार को उनके पदों से हटा दिया गया। शिवशंकर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के सचिव के साथ ही प्रमुख सचिव सूचना प्रौद्योगिकी का पदभार भी संभाल रहे थे।

राव ने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार क्या कदम उठाएगी ये तो वही बता सकती है लेकिन राजनीतिक रूप से भाजपा का मानना है कि प्रदेश सरकार ने इस मामले में पारदर्शिता नहीं बरती।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 16883 मरीज हुए ठीक, रिकवरी रेट 61.53% पहुंचा: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘हम शुरू से कहते रहे है कि केरल सरकार का रवैया पारदर्शी नहीं रहा है। यहां तक कि कोविड-19 के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान भी कई आरोप लगे और विवाद सामने आए।’’

उल्लेखनीय है कि सीमा शुल्क के अधिकारियों ने रविवार को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर कार्गो के जरिए पहुंचे ‘‘राजनयिक सामान’’ में 30 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया था। इसके बाद से विपक्ष राज्य में सत्तारूढ़ वाम को घेरने की कोशिश कर रहा है। वह इस मामले की सीबीआई जांच कराने की भी मांग कर रहा है।

मामले के राजनीतिक तूल पकड़ने और मुख्यमंत्री कार्यालय को लेकर लगने वाले आरोपों के बीच मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह केंद्र पर है कि कौन सी जांच एजेंसी को मामले की जांच करनी चाहिए।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान