देश की खबरें | विजयन ने मादक पदार्थों के जाल से बच्चों को बचाने के लिए शिक्षकों व अभिभावकों से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बच्चों पर मादक पदार्थों के तस्करों के बढ़ते प्रभाव को लेकर मंगलवार को शिक्षकों एवं अभिभावकों को आगाह किया एवं कहा कि उनकी सरकार इस खतरनाक समस्या पर काबू के लिए प्रभावी हस्तक्षेप कर रही है।

कन्नूर (केरल), 23 मई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बच्चों पर मादक पदार्थों के तस्करों के बढ़ते प्रभाव को लेकर मंगलवार को शिक्षकों एवं अभिभावकों को आगाह किया एवं कहा कि उनकी सरकार इस खतरनाक समस्या पर काबू के लिए प्रभावी हस्तक्षेप कर रही है।

उन्होंने कहा कि माफिया के जाल में कई बच्चे फंस रहे हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि युवाओं के बीच मादक पदार्थों के उपभोग को लेकर कोई लैंगिक भेद नहीं है।

विजयन राज्य भर में 97 नए स्कूल भवनों के उद्घाटन के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 12 नए भवनों की आधारशिला भी रखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थिंयों के चरित्र में हो रहे बदलाव को आसानी से समझ सकते हैं और जरूरत पड़ने पर संबंधित एजेंसियों को उसकी जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अगर एक बच्चा मादक पदार्थों के तस्करों के प्रभाव में आ जाता है तो वे लोग उस बच्चे के जरिए दूसरे बच्चों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। इसलिए, हमें बच्चों को उनके जाल में फंसने से बचाने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए।"

विजयन ने कहा कि राज्य की वाम सरकार मादक पदार्थों की तस्करी को जड़ से समाप्त करने और आने वाली पीढ़ी को इसके प्रभाव से बचाने के लिए प्रभावी हस्तक्षेप कर रही है।

हाल के दिनों में राज्य के बच्चों द्वारा मादक पदार्थों के सेवन की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर विजयन के बयान काफी महत्वपूर्ण हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\