देश की खबरें | विजय गोयल ने मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जागरूकता के लिए अभियान शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कोविड-19 महामारी के दौरान नरेन्द्र मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए शुक्रवार को अभियान शुरू किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कोविड-19 महामारी के दौरान नरेन्द्र मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए शुक्रवार को अभियान शुरू किया।

गोयल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य उन लोगों को बेनकाब करना भी है जो कोरोना वायरस टीके को लेकर राजनीति कर रहे हैं।

‘मोदी तुझे सलाम’ नामक अभियान की शुरुआत केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने की थी।

पूर्व राज्यसभा सदस्य गोयल ने कहा, ‘‘यह ईश्वरीय कृपा है कि संकट के समय नरेन्द्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं। कल से टीकाकरण शुरू हो जाएगा और इससे देश में एक नए युग की शुरुआत होगी। यह अभियान मोदी सरकार को प्रोत्साहित करने के साथ ही और मजबूती प्रदान करेगा तथा उन लोगों को बेनकाब करेगा जो कोरोना वायरस टीके पर राजनीति कर रहे हैं तथा लोगों को इस बारे में शिक्षित करेगा कि टीकाकरण के बाद भी उन्हें सतर्क रहने की आवश्यकता क्यों है।’’

उन्होंने कहा कि वह यह अभियान पार्क और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन में चलाएंगे।

राष्ट्रीय राजधानी में टीकाकरण अभियान की शुरुआत शनिवार को सरकारी एलएनजेपी अस्पताल से होगी। इस दौरान महामारी के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहे स्वास्थ्यकर्मियों को सबसे पहले टीका दिया जाएगा।

गोयल ने विपक्षी दलों पर अपने निहित स्वार्थों के लिए काम करने और कोरोना वायरस संकट के बीच सरकार के साथ सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड