खेल की खबरें | नीमैन को हराकर विदित संयुक्त रूप से शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती यहां फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में अमेरिका के हेन्स मोके नीमैन को हराकर संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

आइल ऑफ मैन (ब्रिटेन), 31 अक्टूबर भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती यहां फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में अमेरिका के हेन्स मोके नीमैन को हराकर संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

यह टूर्नामेंट विश्व चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा है।

पहले दौर में हार के साथ शुरुआत करने के बाद विदित ने शानदार वापसी करते हुए अपने पिछले पांच में से चार मुकाबले जीते हैं।

भारत के अर्जुन एरिगेसी भी उन आठ खिलाड़ियों में शामिल हैं जो संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं। अन्य खिलाड़ी अमेरिका के फाबियोना करूआना और हिकारू नाकामूरा, रूस के आंद्रेई एसिपेंकोव, सर्बिया के एलेक्सांद्र प्रेडके, उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव और चीन के यू यांगती हैं।

अन्य सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी शीर्ष पर चल रहे खिलाड़ियों से एक अंक पीछे हैं और उन्हें इस चार लाख 60 हजार डॉलर इनामी टूर्नामेंट के अंतिम पांच दौर में कड़ी मेहनत करनी होगी। ये खिलाड़ी अरविंद चिदंबरम, एसएल नारायणन और निहाल सरीन हैं।

छठे दौर में चिदंबरम ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाले उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसतारोव को बराबरी पर रोका जबकि निहाल के केरल टीम के अपने साथी नारायणन के साथ अंक बांटे।

पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन करने वाले आर प्रज्ञानानंदा को पहली जीत का इंतजार है। उन्होंने आर्मेनिया के शेंट सर्गासियान के साथ अंक बांटे जो टूर्नामेंट में उनका लगतार छठा ड्रॉ है।

पी हरिकृष्णा और आर्यन चोपड़ा की बाजी भी ड्रॉ रही जबकि डी गुकेश को एक और हार का सामना करना पड़ा। गुकेश को अजरबेजान के एडिन सुलेमानली ने हराया।

अभिजीत गुप्ता, रौनक सधवानी और बी अधिबान जीत दर्ज करने में सफल रहे।

महिला वर्ग में आर वैशाली ने रूस की शीर्ष वरीय एलेक्सांद्रा गोरयाचकिन्स को बराबरी पर रोका। वैशाली 4.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक कल तक शीर्ष पर चल रही कजाखस्तान की बिबिसारा असाउबुयेवा को हराकर शीर्ष पर पहुंच गई हैं। मुजिचुक के संभावित छह में से पांच अंक हैं।

डी हरिका ने हमवतन बी सविता श्री को हराया और उनके 3.5 अंक हैं। तानिया सचदेव और वंतिका अग्रवाल को हालांकि शिकस्त का समाना करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\