देश की खबरें | अटल सुरंग में पुलिसकर्मी द्वारा व्यक्ति को पीटने का वीडियो वायरल, मामले की जांच के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रोहतांग की अटल सुरंग में एक पुलिसकर्मी एवं सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कुछ कर्मियों द्वारा एक व्यक्ति को कथित रूप से पीटे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मामले की जांच आरंभ की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला (हिमाचल प्रदेश), तीन जनवरी रोहतांग की अटल सुरंग में एक पुलिसकर्मी एवं सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कुछ कर्मियों द्वारा एक व्यक्ति को कथित रूप से पीटे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मामले की जांच आरंभ की है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार को हुई।

करीब 1.8 मिनट लंबे वीडियो में दिख रहा है कि कर्मी एक व्यक्ति को पीट रहे हैं।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या प्रतीत होता है कि इस घटना में एक पुलिस कांस्टेबल और कुछ बीआरओ कर्मी शामिल थे।

उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और मनाली के डीएसपी जांच का नेतृत्व कर रहे हैं।

इससे पहले, हिमाचल प्रदेश पुलिस ने रोहतांग में अटल सुरंग के भीतर यातायात अवरूद्ध करने के आरोप में दिल्ली से आए 10 पर्यटकों को 24 दिसंबर को गिरफ्तार किया था और उनकी कार जब्त कर ली गई थी। पर्यटकों ने सुरंग के भीतर अपने वाहन रोक दिए थे। वे संगीत सुन रहे थे और नाचने लगे थे जिससे यातायात जाम की स्थिति बन गई।

अटल सुरंग के अंदर यातायात बाधित करने के आरोप में 27 दिसंबर को दिल्ली के सात पर्यटकों सहित 15 पर्यटकों को गिरफ्तार किया गया था और उनके दो वाहनों को जब्त कर लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट