देश की खबरें | मंत्री गुढ़ा के विवादास्पद बयान का वीडियो वायरल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपने कई बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले राजस्थान के सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेन्द्र गुढा के एक और बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वह कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट, दोनों उनके पीछे भाग रहे हैं तो उनमें कुछ तो ‘क्वालिटी’ होगी।

जयपुर, 11 जुलाई अपने कई बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले राजस्थान के सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेन्द्र गुढा के एक और बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वह कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट, दोनों उनके पीछे भाग रहे हैं तो उनमें कुछ तो ‘क्वालिटी’ होगी।

यह कथित वायरल वीडियो सोमवार को झुंझुनू के गुढ़ागौड़जी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक कार्यक्रम का है। इसमें गुढा यह कहते हुए नजर आ रहे हैं,‘‘ ..सीता माता की सुंदरता की कोई कल्पना नहीं की जा सकती। उनके आकर्षण के कारण ही श्री राम और रावण जैसे अद्भुत इंसान पागल हो गये। उनकी सुंदरता की कल्पना ही नहीं की जा सकती। सीता माता तो सुंदर थीं।’’

उन्होंने कहा ,‘‘आज सचिन पायलट और गहलोत दोनों ‘भाग रहया है थारे भाई के लिये’(यानी भाग रहे हैं आपके भाई के लिए)… तो (आपके भाई में) कोई ‘क्वालिटी’ तो होगी।’’

इस विवादित वीडियो के बारे में पूछे जाने पर गुढ़ा ने मंगलवार को कहा कि 'वह भगवान राम के वंशज हैं और सीता मैया मां जगदंबा हैं। उनकी सुंदरता की कल्पना नहीं की जा सकती है। राम और रावण जैसे लोग उनके कायल थे।’’

उन्होंने कहा,‘‘आज मुख्यमंत्री गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट दोनों मेरे पीछे भाग रहे हैं। मुझ में कोई तो ‘क्वालिटी’ होगी।’’

वीडियो में मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा के लोग हिन्दू-मुसलमान के नाम पर, मंदिर- मस्जिद के नाम पर, पाकिस्तान-हिंदुस्तान के नाम पर, योगी-मोदी के नाम पर, आरएसएस की विचारधारा के नाम पर वोट मांगते हैं जबकि कांग्रेस देश को आजाद कराने वालों जैसे मौलाना आजाद, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल के नाम पर वोट मांगती है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू