देश की खबरें | शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 24 दोपहिया वाहन बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा थाना सेक्टर 58 पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 21 मोटरसाइकिल, तीन स्कूटी आदि बरामद की हैं।
नोएडा (उप्र),25अप्रैल नोएडा थाना सेक्टर 58 पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 21 मोटरसाइकिल, तीन स्कूटी आदि बरामद की हैं।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि बीती रात को गश्त पर निकली थाना सेक्टर 58 पुलिस ने सेक्टर 62 गोल चक्कर के पास से एक सूचना के आधार पर सुनील मरीक , जोगी तथा महेश को गिरफ्तार किया ।
उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 24 दोपहिया वाहन, एक लोडर तथा दो दोपहिया वाहनों के इंजन बरामद किए हैं।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करते हैं, तथा उन्हें काटकर कबाड़ में बेच देते हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस को यह भी पता चला है कि ये अपराधी वाहनों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इन्हें सीधे साधे लोगों को बेंच देते हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)