देश की खबरें | उप राष्ट्रपति की किसान संबधी चिंताओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के किसानों से संबंधित एक बयान को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि धनखड़ जब भी किसानों से जुड़ी चिंताओं को उठाते हैं तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है।

नयी दिल्ली, 29 मई कांग्रेस ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के किसानों से संबंधित एक बयान को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि धनखड़ जब भी किसानों से जुड़ी चिंताओं को उठाते हैं तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि "जो लोग नारे ,फिल्मी संवाद और नाटकबाज़ी को ही शासन समझ बैठे हैं," उन्हें उप राष्ट्रपति की बातों को गंभीरता से सुनना चाहिए।

पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए धनखड़ ने कहा, "आज, जब हम विकसित भारत के बारे में बात करते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि हमारी अर्थव्यवस्था की रैंक क्या है। विकसित भारत को परिभाषित करने और इसे जमीनी हकीकत बनाने के लिए, सभी की आय को आठ गुना बढ़ाने की जरूरत है।"

उन्होंने यह भी कहा, "ऐसा होकर रहेगा, लेकिन किसानों को दूरदर्शी होने की जरूरत है। आज हमारे किसान केवल उत्पादन तक ही सीमित हैं। किसान भाइयों से मेरा अनुरोध है कि यह समय देश के सबसे बड़े व्यापार जो कृषि या पशुपालन से संबंधित है, उसमें अपनी भागीदारी बढ़ाने का है।"

उनके बयान को लेकर रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, "विकसित भारत को लेकर माननीय उपराष्ट्रपति के सूझबूझ भरे विचार समय के अनुरूप और बेहद जरूरी हैं। जो लोग नारे ,फिल्मी संवाद और नाटकबाज़ी को ही शासन समझ बैठे हैं, उन्हें उनकी बातों को गंभीरता से सुनना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "दुर्भाग्यवश, जब उपराष्ट्रपति जी किसानों की चिंता उठाते हैं, तब भी उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया जाता है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया