देश की खबरें | विहिप मार्गदर्शक मण्डल की बैठक सम्पन्न, चार प्रस्ताव पारित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय मार्गदर्शक मण्डल की दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन रविवार को धर्मान्तरण पर सख्त कानून बनाने, समान नागरिक संहिता लागू करने के विषय सहित चार प्रस्ताव पारित किये गए। यह जानकारी विहिप के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने दी।

हरिद्वार, 12 जून विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय मार्गदर्शक मण्डल की दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन रविवार को धर्मान्तरण पर सख्त कानून बनाने, समान नागरिक संहिता लागू करने के विषय सहित चार प्रस्ताव पारित किये गए। यह जानकारी विहिप के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने दी।

बैठक के बाद विहिप के महामंत्री मिलिंद परांडे ने संवाददाताओं को बताया कि विहिप केंद्रीय मार्गदर्शक मण्डल की हरिद्वार में चल रही दो दिवसीय बैठक आज संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि विहिप की बैठक में कई मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद आज चार प्रस्ताव पारित किये गए।

उन्होंने बताया कि इन चार प्रस्तावों मे धर्मान्तरण रोकने के लिए सख़्त कानून बनाने, समान नागरिक संहिता लागू करने, कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से देश भर में जन जागरण चलाकर परिवारों को मजबूत बनाने और चौथे प्रस्ताव में देश के सभी मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग की गयी है।

उन्होंने बताया कि संतों ने देश में कई स्थानों पर जुमे की नमाज के बाद हिंसा और आगजनी की घटनाओं पर बैठक में गहरा आक्रोश व्यक्त किया और इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया।

परांडे के अनुसार, ‘‘संतों ने कहा कि जिस तरह से जुमे की नमाज के बाद हिंसा और आगजनी की गयी, उसका जवाब देने में सरकार, पुलिस और समाज पूरी तरह से सक्षम है।’’

उन्होंने बताया कि बैठक में देश भर से आये 200 से अधिक साधु संत शामिल हुए। विहिप नेता ने कहा कि बैठक में ईसाई और इस्लामिक धर्मान्तरण पर भी चिंता व्यक्त की गयी। उन्होंने बताया कि संतों ने केंद्र सरकार से अवैध धर्मान्तरण के खिलाफ कठोर कानून बनाने की मांग की।

परांडे के मुताबिक बैठक में वाराणसी के ज्ञानवापी मामले पर भी चर्चा की गयी।

बैठक में साधु संतों सहित विहिप के अंतराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश, रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\