देश की खबरें | दिग्गज मराठी अभिनेता रवींद्र महाजनी पुणे में अपने घर में मृत पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिग्गज मराठी अभिनेता रवींद्र महाजनी पुणे शहर के नजदीक तलेगांव दाभाडे में अपने किराये के मकान में मृत पाए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुणे, 15 जुलाई दिग्गज मराठी अभिनेता रवींद्र महाजनी पुणे शहर के नजदीक तलेगांव दाभाडे में अपने किराये के मकान में मृत पाए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि 77 वर्षीय अभिनेता का शव शुक्रवार शाम को मिला और संदेह है कि उनकी मौत तीन दिन पहले हुई थी।

तलेगांव दाभाडे पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें पड़ोसियों से सूचना मिली कि फ्लैट से दुर्गंध आ रही है। इस फ्लैट में महाजनी अकेले रहते थे। हम मौके पर पहुंचे और फ्लैट का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर महाजनी मृत मिले।’’

उन्होंने कहा, ‘‘संदेह है कि महाजनी की मौत तीन दिन पहले हुई थी।’’

अधिकारी के मुताबिक, महाजनी का मुंबई में एक फ्लैट है, लेकिन वह पिछले आठ माह से तलेगांव दाभाडे में रह रहे थे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

महाजनी ने 1970 से 1980 के बीच कई मराठी फिल्मों में अभिनय किया। ‘मुंबाची फौजदार’, ‘जंग’ और ‘कलत नकलत’ को उनकी यादगार फिल्मों में शुमार किया जाता है।

महाजनी के बेटे भी अभिनेता हैं और मराठी सिनेमा में जाना-माना नाम हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाजनी की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले दिग्गज मराठी अभिनेता रवींद्र महाजनी का निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और महाजनी परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार ने भी महाजनी की मौत पर शोक जताया और कहा कि उनके निधन से मराठी फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\