जरुरी जानकारी | वाहन कबाड़ नीति से कलपुर्जों की कीमतें 30 प्रतिशत घटेंगी : गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि वाहन कबाड़ नीति से कलपुर्जों की कीमतों में 30 प्रतिशत की कमी आने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, 25 मार्च केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि वाहन कबाड़ नीति से कलपुर्जों की कीमतों में 30 प्रतिशत की कमी आने की उम्मीद है।

सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘टाइम्स ड्राइव ऑटो अवार्ड्स 2025’ में कहा कि ऐसे में वाहनों की कीमत में भी कमी आ सकती है, जिसका फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि शहरों और राजमार्गों पर चार्जिंग अवसंरचना को बेहतर बनाने के लिए सरकार के विभिन्न कदमों से ईवी की मांग बढ़ेगी।

गडकरी ने कहा कि कच्चे माल की कीमतों में कमी आने से ईवी की स्वीकार्यता में भी तेजी आएगी।

मंत्री ने कहा, ‘‘हम कबाड़ नीति लेकर आए हैं, जिससे वाहन कलपुर्जों की कीमतों में 30 प्रतिशत की कमी आएगी।’’ वाहन कलपुर्जों की कीमतों का वाहनों की कीमतों पर सीधा असर पड़ता है।

गडकरी ने कहा कि भारत में लिथियम-आयन बैटरी की कीमतों में भी कमी आई है। उन्होंने कहा कि अदाणी समूह और टाटा जैसी कई बड़ी कंपनियां भारत में बड़े पैमाने पर लिथियम-आयन बैटरियों का उत्पादन करने जा रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें