देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं को ले जा रहा वाहन पलटा, एक महिला की मौत; 24 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को लेकर माता वैष्णो देवी मंदिर जा रहा एक वाहन रविवार को पलट गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कटरा/जम्मू, 21 मई जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को लेकर माता वैष्णो देवी मंदिर जा रहा एक वाहन रविवार को पलट गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि हादसा कटरा के बाहरी इलाके में मुर्री के पास अपराह्न करीब एक बजे हुआ।
उन्होंने बताया कि वाहन में 30 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चें भी शामिल थे। सभी मंदिर में दर्शन के बाद लौट रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय स्वयंसेवकों और पुलिस की टीम सहित बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा पहुंचाया, जहां जयपुर की नीतिका को मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि 24 घायलों में से 11 को बाद में विशेष उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जम्मू भेजा गया।
कटरा के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट अंग्रेज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण “तेज रफ्तार से वाहन चलाना” बताया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)