जरुरी जानकारी | सूचीबद्धता समाप्त करने के लिये धन जुटा रही वेदांता रिसॉर्सेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेदांता रिसॉर्सेज लिमिटेड ने कहा कि वह भारतीय इकाई की शेयर बाजारों से सूचीबद्धता समाप्त करने के लिये पैसे जुटाने पर काम कर रही है। कंपनी ने कहा कि उसे अगले सप्ताह इस प्रक्रिया के पूरा हो जाने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, 28 जून वेदांता रिसॉर्सेज लिमिटेड ने कहा कि वह भारतीय इकाई की शेयर बाजारों से सूचीबद्धता समाप्त करने के लिये पैसे जुटाने पर काम कर रही है। कंपनी ने कहा कि उसे अगले सप्ताह इस प्रक्रिया के पूरा हो जाने की उम्मीद है।

वेदांता रिसॉर्सेज ने एक बयान में बताया कि वेदांता लिमिटेड की सूचीबद्धता समाप्त करने के लिये शेयरधारकों की मंजूरी मिल जाने के बाद वह इसके लिये पैसे जुटा रही है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर किया आयुर्वेद को अपनाने का आह्वान, जानें क्या है डॉक्‍टर की सलाह.

उसने कहा, ‘‘हमें इसके अगले सप्ताह पूरा होने की उम्मीद है। तब कंपनी की सूचीबद्धता समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिये शेयर बाजार के पास आवेदन किया जायेगा।’’

वेदांता रिसॉर्सेज ने वेदांता लिमिटेड के सभी सार्वजनिक शेयरों की पुनर्खरीद के लिये 87.50 रुपये प्रति शेयर की पेशकश की थी।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: घर हो या ऑफिस, COVID-19 से बचना है तो क्रॉस वेंट‍िलेशन जरूरी.

शुक्रवार को बीएसई में वेदांता लिमिटेड का शेयर 109.95 रुपये पर बंद हुआ।

वेदांता लिमिटेड के निदेशक मंडल ने सूचीबद्धता समाप्त करने के प्रस्ताव को 18 मई को मंजूरी दी थी। इसे शेयरधारकों की मंजूरी पिछले सप्ताह मिली।

सूचीबद्धता समाप्त करने की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद वेदांता लिमिटेड में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 90 प्रतिशत तक हो जायेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को प्रशासन ने किया जमींदोज

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match M Chinnaswamy Pitch Report: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े