देश की खबरें | टी20 विश्व कप से पहले वरूण की घुटने की समस्या बीसीसीआई का सिरदर्द बनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरूण चक्रवर्ती को आगामी टी20 विश्व कप में भारत का अहम गेंदबाज माना जा रहा है लेकिन बीसीसीआई की मेडिकल टीम को तमिलनाडु के इस कलाई के स्पिनर पर काफी मेहनत करनी होगी जिसके घुटने पूरी तरह से ठीक नहीं हैं ।

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर वरूण चक्रवर्ती को आगामी टी20 विश्व कप में भारत का अहम गेंदबाज माना जा रहा है लेकिन बीसीसीआई की मेडिकल टीम को तमिलनाडु के इस कलाई के स्पिनर पर काफी मेहनत करनी होगी जिसके घुटने पूरी तरह से ठीक नहीं हैं ।

भारतीय टीम में 10 अक्टूबर तक बदलाव किया जा सकता है लेकिन घुटनों की समस्या के बावजूद वरूण की गेंदबाजी को देखते हुए उनका खेलना तय है ।

बोर्ड के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ वरूण के घुटनों की हालत बहुत अच्छी नहीं है । उसे दर्द होता है लेकिन अगर यह टी20 विश्व कप नहीं होता तो भारतीय टीम प्रबंधन उसे खिलाने का जोखिम नहीं लेता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस समय फोकस टी20 विश्व कप के लिये उसे दर्द से राहत दिलाने पर है । उसके बाद रिहैब के बारे में विचार किया जायेगा ।’’

वरूण ने आईपीएल में अभी तक 6 . 73 की इकॉनामी से 13 मैचों में 15 विकेट लिये हैं ।

सूत्र ने कहा ,‘‘ केकेआर के सहयोगी स्टाफ ने वरूण के लिये विस्तृत फिटनेस कार्यक्रम बनाया है । उसे दर्दनिवारक इंजेक्शन भी दिये जा रहे हैं ताकि वह चार ओवर डाल सके ।इन इंजेक्शन से दर्द में राहत मिलती है । टीवी पर उसका दर्द नजर नहीं आता लेकिन जब वह गेंदबाजी नहीं कर रहा होता है तो दर्द होता है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\