खेल की खबरें | वीएआर ने महिला एशियाई कप क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के साथ भारत में पदार्पण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के दौरान देश में पहली बार वीडियो सहायक रैफरी (वीएआर) तकनीक का इस्तेमाल किया गया।

मुंबई, एक फरवरी एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के दौरान देश में पहली बार वीडियो सहायक रैफरी (वीएआर) तकनीक का इस्तेमाल किया गया।

टूर्नामेंट से पहले घोषणा की गई थी कि एएफसी एशियाई कप के नॉकआउट मुकाबलों के दौरान वीएआर का इस्तेमाल किया जाएगा।

जापान और थाईलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान भारत में पहली बार इस तकनीक का इस्तेमाल किया गया। जापान ने यह मुकाबला 7-0 से जीता।

नवी मुंबई में खेले गए इस मुकाबले के दौरान हालांकि कोई महत्वपूर्ण फैसला करने के लिए वीएआर की जरूरत नहीं पड़ी।

उसी समय पुणे में खेले जा रहे मैच में हालांकि वीएआर की भूमिका अहम रही। दक्षिण कोरिया ने खिताब के दावेदार आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट का अब तक का संभवत: सबसे बड़ा उलटफेर किया।

पहले हाफ में वीएआर के जरिए कोरिया को पेनल्टी मिली लेकिन चो सोह्युन इसे गोल में नहीं बदल सकी।

दूसरे हाफ में भी पेनल्टी से जुड़े मामले में वीएआर का सहारा लिया गया जब ऐसा लगा कि स्टेफ केटली को पेनल्टी बॉक्स के अंदर गिराया गया है। इस बार हालांकि वीएआर के जरिए पेनल्टी का संकेत नहीं दिया गया।

इस फैसले के कुछ देर बाद दक्षिण कोरिया की जी सो युन ने 87वें मिनट में विजयी गोल दागकर अपनी टीम को अंतिम चार में जगह दिलाई।

टूर्नामेंट के अंतिम चरण में वीएआर की भूमिका अहम हो सकती है।

महिला एशियाई कप में छह स्थाई वीडियो मैच अधिकारियों को सीधा प्रसारण करने वाले सात अलग-अलग कैमरा की फीड दी जाती है जिसके जरिए वे मैदान पर चल रहे खेल पर नजर रखते हैं। वीएआर के जरिए चार वर्ग के फैसलों की समीक्षा की जा सकती है जिसमें गोल होना या नहीं होना, पेनल्टी देना या नहीं देना, सीधे लाल कार्ड और लाल या पीला कार्ड देते समय खिलाड़ी की गलत पहचान शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया