देश की खबरें | वैश्विक महामारी में भी भारतीय स्टार्टअप का मूल्यांकन और धन बढ़ा है: प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में ‘यूनीकॉर्न’ कंपनियों की संख्या 100 तक पहुंचने का उल्लेख करते हुए रविवार को कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी में भी भारत के स्टार्टअप ने धन कमाना और मूल्यांकन बढ़ाना जारी रखा।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में ‘यूनीकॉर्न’ कंपनियों की संख्या 100 तक पहुंचने का उल्लेख करते हुए रविवार को कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी में भी भारत के स्टार्टअप ने धन कमाना और मूल्यांकन बढ़ाना जारी रखा।

प्रधानमंत्री मोदी ने रेडियो में प्रसारित होने वाले मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि इस महीने की पांच तारीख को भारत में ‘यूनीकॉर्न’ की संख्या 100 हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘यूनिकॉर्न’ का मतलब है कि कम से कम 7,500 करोड़ रुपये के कारोबार वाला स्टार्टअप। इन यूनीकॉर्न का कुल मूल्यांकन 330 अरब डॉलर है, जो 25 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। निश्चित ही, यह हर भारतीय के लिए बहुत गर्व की बात है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुल यूनिकॉर्न कंपनियों में से 44 यूनीकॉर्न केवल पिछले साल स्थापित की गईं। इसके अलावा, इस साल तीन से चार महीनों की अवधि में 14 यूनीकॉर्न कंपनियां स्थापित की गईं। इसका अर्थ है कि वैश्विक महामारी में भी हमारे स्टार्टअप ने धन कमाना और मूल्यांकन बढ़ाना जारी रखा।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय यूनिकॉर्न की औसत वार्षिक वृद्धि दर अमेरिका, ब्रिटेन और कई अन्य देशों की तुलना में अधिक है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी यूनिकॉर्न कंपनियां विविधतापूर्ण बन रही हैं। स्टार्टअप की दुनिया नए भारत की भावना को प्रदर्शित कर रही है और छोटे शहरों एवं कस्बों के लोग उद्यमी बन रहे हैं।’’

उल्लेखनीय है कि एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले निजी स्टार्टअप को ‘यूनिकॉर्न’ कंपनी कहा जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना