जरुरी जानकारी | एस्सार के सऊदी अरब संयंत्र को लौह अयस्क की आपूर्ति करेगी वेल इंटरनेशनल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक खनन कंपनी वेल इंटरनेशनल एस्सार समूह की सऊदी अरब में स्थित हरित इस्पात परियोजना को लौह अयस्क की आपूर्ति करेगी।
नयी दिल्ली, सात सितंबर वैश्विक खनन कंपनी वेल इंटरनेशनल एस्सार समूह की सऊदी अरब में स्थित हरित इस्पात परियोजना को लौह अयस्क की आपूर्ति करेगी।
बहुराष्ट्रीय कंपनी एस्सार ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि इस संबंध में वेल इंटरनेशनल के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। इसके साथ ही एस्सार ने अपने सऊदी इस्पात संयंत्र के लिए कच्चे माल की आपूर्ति सुनिश्चित कर ली है।
एस्सार की 4.5 अरब डॉलर के निवेश से सऊदी अरब के रास अल खैर में यह एकीकृत इस्पात संयंत्र लगाने की योजना है।
इसके पहले एस्सार ने इस परियोजना को डीआर-ग्रेड के छर्रों की आपूर्ति के लिए बहरीन स्टील के साथ भी समझौता किया था।
वेल एकीकृत इस्पात उत्पादकों को उच्च गुणवत्ता वाले कच्चे माल की आपूर्ति के लिए दुनियाभर में मशहूर है।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)