देश की खबरें | वैष्णव ने भाजपा के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लोगों के विश्वास को दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का अच्छा प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के प्रति लोगों का विश्वास और गरीबों के प्रति उनकी चिंता का परिणाम है।

भोपाल, तीन दिसंबर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का अच्छा प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के प्रति लोगों का विश्वास और गरीबों के प्रति उनकी चिंता का परिणाम है।

वैष्णव ने कहा कि लोग जानते हैं कि केवल मोदी ही भारत को विकसित राष्ट्र बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का अच्छा प्रदर्शन केंद्र और राज्य में पार्टी की ‘डबल इंजन सरकार’ द्वारा किए गए विकास कार्यों का भी परिणाम है।

‘डबल इंजन’ वाक्यांश का इस्तेमाल भाजपा द्वारा केंद्र और राज्य स्तर पर अपनी पार्टी की सरकारों के लिए किया जाता है।

मतगणना के दोपहर तक के रुझानों से पता चला है कि भाजपा मध्य प्रदेश में आसानी से सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है क्योंकि वह 230 सदस्यीय विधानसभा में 162 सीट पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस सिर्फ 66 सीट पर आगे है।

वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम के साथ-साथ मप्र में भाजपा सरकार द्वारा किए गए काम के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह ‘डबल इंजन’ सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए काम के प्रति विश्वास है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा है और हर व्यक्ति का मानना है कि केवल वह ही भारत को एक विकसित राष्ट्र बना सकते हैं। केवल प्रधानमंत्री को गरीबों की चिंता है और यह विश्वास आज देश में दिखाई दे रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\