देश की खबरें | वेन डि पोल की नियुक्ति से हमारी टीम को मजबूती मिलेगी: हरमनप्रीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह का मानना है कि जाने माने गोलकीपिंग कोच डेनिस वान डि पोल आगामी प्रतियोगिताओं से पहले भारतीय हॉकी टीम को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह का मानना है कि जाने माने गोलकीपिंग कोच डेनिस वान डि पोल आगामी प्रतियोगिताओं से पहले भारतीय हॉकी टीम को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

नीदरलैंड के इस कोच को भारतीय टीम के गोलकीपर के लिए दो विशेष शिविर का आयोजन करना है।

वान डि पोल का टीम के साथ पहला शिविर 13 से 19 जुलाई तक होगा। वह हांगझोउ एशियाई खेलों से पहले सात से 14 सितंबर तक एक और शिविर आयोजित करेंगे।

हरमनप्रीत ने सोमवार को हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमारे पास प्रतिभावान और समर्पित खिलाड़ियों का समूह है जो देश को गौरवांवित करने के लिए अपना सब कुछ झोंकने को तैयार हैं। आगामी प्रतियोगिताओं से हमारा जज्बा मजबूत ही होगा और हम उनका सामना करने को तैयार हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिए अच्छा है कि अनुभवी गोलकीपिंग कोच डेनिस वान डि पोल टीम के गोलकीपर के लिए ट्रेनिंग शिविर का आयोजन करेंगे और उनकी बहुमूल्य जानकारी और कोचिंग कौशल से हमारी टीम निश्चित तौर पर मजबूत होगी।’’

कप्तान ने हाल में संपन्न एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-23 मे सर्वाधिक गोल दागने वाला खिलाड़ी बनने का श्रेय ‘टीम वर्क’ को दिया।

टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रहने के बावजूद भारतीय टीम 16 मैच में 51 गोल के साथ सर्वाधिक गोल करने वाली टीम रही।

हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलना टीम प्रयास है। मैं भले ही शॉट लगा रहा हूं लेकिन पूरी टीम की सामूहिक कड़ी मेहनत से यह संभव हो पाता है।’’

भारतीय टीम अब हरमनप्रीत की अगुआई में स्पेन के टेरेसा में 25 से 30 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी जिसका आयोजन स्पेन हॉकी महासंघ की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर किया जा रहा है।

चार देशों के इस टूर्नामेंट में भारत और मेजबान स्पेन के अलावा इंग्लैंड और नीदरलैंड की टीम हिस्सा लेंगी।

हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘हमने पिछले हफ्ते शानदार ट्रेनिंग की जिसमें ध्यान कौशल को निखारने और टीम में एकजुटता बढ़ाने पर ध्यान दिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम स्पेन में चार देशों के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए जाने की तैयारी कर रहे है। यह टूर्नामेंट चेन्नई में आगामी एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण होगा और हमें भरोसा है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\