खेल की खबरें | गुजरात की वैदेही ने राष्ट्रीय खेलों की टेनिस प्रतियोगिता का महिला एकल खिताब जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गुजरात की वैदेही चौधरी ने मंगलवार को यहां टेनिस प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन महाराष्ट्र की वैष्णवी अडकर को सीधे सेट में हराकर महिला एकल खिताब जीतकर राष्ट्रीय खेलों का अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता।
देहरादून, 11 फरवरी गुजरात की वैदेही चौधरी ने मंगलवार को यहां टेनिस प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन महाराष्ट्र की वैष्णवी अडकर को सीधे सेट में हराकर महिला एकल खिताब जीतकर राष्ट्रीय खेलों का अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता।
सोमवार को जील देसाई के साथ महिला युगल का स्वर्ण पदक जीतने वाली वैदेही ने एकल फाइनल में वैष्णवी को 6-4, 6-4 से हराया।
महाराष्ट्र की आकांक्षा निटुरे और कर्नाटक की अमोदिनी नाइक को कांस्य पदक मिला।
पुरुष एकल का स्वर्ण सेना के इशाक इकबाल ने जीता जिन्होंने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए गुजरात के देव जाविया को फाइनल में 3-6, 6-4, 7-6 से शिकस्त दी।
तमिलनाडु के मनीष सुरेश कुमार और कर्नाटक के प्रज्जवल देव को कांस्य पदक मिला।
लोहित अक्ष बद्रीनाथ और लक्ष्मी प्रभा अरुण कुमार की तमिलनाडु की जोड़ी ने फाइनल में निकी के पूनाचा और सोहा सादिक की कर्नाटक की जोड़ी को 6-4, 6-1 से हराकर मिश्रित युगल का स्वर्ण पदक जीता।
हरियाणा के सुनील कुमार और अदिति रावत तथा पश्चिम बंगाल के नितिन कुमार सिन्हा और युबरानी बनर्जी को कांस्य पदक मिले।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)