राजस्‍थान में मवेशियों में लम्‍पी रोग के लिए टीकाकरण शुरू, पांच लाख टीके मिले

राजस्‍थान में मवेशियों को चर्म रोग ‘लम्‍पी’ से बचाने के लिए टीकाकरण शुरू किया गया है. एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि टीकाकरण की शुरुआत चार जिलों से हुई है और जल्द ही बाकी जिलों में भी मवेशियों को टीके लगाए जाएंगे.

(Photo Credit : Twitter)

जयपुर, 23 अगस्त : राजस्‍थान में मवेशियों को चर्म रोग ‘लम्‍पी’ से बचाने के लिए टीकाकरण शुरू किया गया है. एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि टीकाकरण की शुरुआत चार जिलों से हुई है और जल्द ही बाकी जिलों में भी मवेशियों को टीके लगाए जाएंगे. पशुपालन विभाग के सचिव पी सी किशन ने बताया,‘‘लम्पी वायरस से होने वाले चर्म रोग से बचाव के लिए सोमवार को मवेशियों का टीकाकरण शुरू हुआ. राज्‍य को लगभग पांच लाख टीके मिले हैं.' उन्‍होंने बताया कि टीकाकरण की शुरुआत भरतपुर, बूंदी, अजमेर एवं कोटा जिलों में की गई है तथा हजारों मवेशियों को टीके लगाए जा चुके हैं और अब भी लगाए जा रहे हैं. उनका कहना था कि टीकों की उपलब्‍धता के हिसाब से अन्य जिलों में भी यह टीकाकरण शुरू किया जाएगा.

उन्‍होंने बताया कि विभाग ने कंपनियों को 10.7 लाख टीकों का ऑर्डर दिया है जिनमें से उसे लगभग पांच लाख टीके मिले हैं. विभाग के अधिकारियों का मानना है कि रोग पर काबू पाने के लिए उसे लगभग 26 लाख टीकों की आवश्यकता होगी.

किशन ने बताया कि यह टीका केवल स्वस्थ पशुओं को लगाया जाएगा तथा संक्रमित हो चुके या संक्रमण के बाद ठीक हो चुके मवेशियों को फिलहाल टीके नहीं लगाए जाएंगे. उल्‍लेखनीय है कि विषाणु जनित अति छूतदार इस चर्म रोग के कारण राजस्‍थान के 30 जिलों में सोमवार तक कुल 644063 पशु प्रभावित हुए हैं. इनमें से 27308 पशुओं की मौत हो चुकी है. यह भी पढ़ें : CBI ने बीरभूम हत्याकांड में ‘संलिप्तता’ के मामले में सात और लोगों को गिरफ्तार किया

राजस्‍थान सरकार ने मवेशियों में गांठदार चर्म रोग, लंपी को देखते हुए इससे बचाव के लिए टीके एवं दवाएं खरीदने के लिए 30 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. पशुपालन विभाग ने इस रोग से बचाव एवं उसके रोकथाम के लिए औषधि एवं टीके खरीदने के ल‍िए पशुधन नि:शुल्क आरोग्य योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2022-23 में 30 करोड़ रूपए के अतिरिक्त प्रावधान का प्रस्ताव दिया था. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस प्रस्‍ताव को मंजूरी दी .

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड