विदेश की खबरें | उज्बेकिस्तान में मध्यावधि चुनाव, निवर्तमान राष्ट्रपति की वापसी की उम्मीद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस मतदान से पहले संवैधानिक जनमत संग्रह हुआ था जिससे राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच साल से बढ़ाकर सात साल कर दिया गया था और राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव को दो और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति मिल गयी थी।
इस मतदान से पहले संवैधानिक जनमत संग्रह हुआ था जिससे राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच साल से बढ़ाकर सात साल कर दिया गया था और राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव को दो और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति मिल गयी थी।
मिर्जियोयेव 2021 में दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। पहले संविधान में दो कार्यकाल की सीमा तय थी।
अप्रैल में हुए जनमत संग्रह में जिन संवैधानिक संशोधनों को मंजूरी मिली थी जिनमें कार्यकाल की गिनती नये सिरे से करने तथा मौजूदा राष्ट्रपति को दो और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति शामिल है। ऐसी संभावना है कि वह 2037 में सत्ता में रह सकते हैं।
मई में 65 वर्षीय मिर्जियोयेव ने मध्यावधि चुनाव की घोषणा की थी। उन्हें भारी जीत मिलने की उम्मीद है।
देश में सुबह आठ बजे (स्थानीय समयानुमसार) करीब 10, 700 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ और मतदाता स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे तक मतदान कर सकते हैं।
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे तक 33 प्रतिशत से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
लंबे समय से सत्ता पर काबिज रहे तानाशाह इस्लाम करीमोव के निधन के बाद 2016 में मिर्जियोयेव राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)