देश की खबरें | उत्तराखंड के डीजीपी की युवाओं से अपील, कानून को अपने हाथों में न लें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने शनिवार को युवाओं से शांति कायम रखने और कानून को अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की।

देहरादून, 18 जून उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने शनिवार को युवाओं से शांति कायम रखने और कानून को अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की।

उन्होंने यह अपील केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती की घोषित नयी ‘‘ अग्निपथ’’ योजना के खिलाफ राज्य में हो रहे प्रदर्शन के मद्देनजर की है।

डीजीपी ने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘उत्तराखंड में कुछ युवा दोस्त अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि उनमें से कुछ को गलत सूचना दी गई है और कुछ भड़के हुए हैं। मैं उन सभी से शांत रहने और शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।’’

अशोक कुमार ने उनसे सकारात्मक होकर सोचने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘सशस्त्र बलों में सेवा देने को अवसर के तौर पर भी देखा जा सकता है, जो उनके लिए रोजगार के और द्वारा खोलेंगे।’’

उन्होंने कहा,‘‘मुख्यमंत्री ने कहा है कि सशस्त्र बलों में चार साल की सेवा के बाद उन्हें पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग में मौका दिया जा सकता है।’’

कुमार ने कहा कि इसके बाद भी अगर वे प्रदर्शन करना चाहते हैं तो उन्हें इसे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको किसी राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। आप देश के भविष्य हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट