देश की खबरें | उत्तराखंड: पहलगाम हमले में मारे गए नौसेना अधिकारी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अस्थियां शुक्रवार को यहां गंगा नदी में विसर्जित कर दी गयीं।

हरिद्वार, 25 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अस्थियां शुक्रवार को यहां गंगा नदी में विसर्जित कर दी गयीं।

विनय नरवाल की अस्थियों को कलश में लेकर उनके पिता राजेश नरवाल व परिवार के अन्य सदस्य दोपहर बाद हर की पौड़ी पर पहुंचे और इस दौरान बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने के लिए वहां इकठ्ठा हो गए।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्थि विसर्जन के दौरान माहौल गमगीन हो गया और सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से विनय नरवाल को अंतिम विदाई दी।

लोगों ने ‘नरवाल अमर रहें’ और ‘भारत माता की जंय’ के नारे भी लगाए।

अस्थि विसृजन करते हुए पिता राजेश कुमार खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखों से भी आंसू निकल पड़े।

उन्होंने कहा, “मेरा बेटा तो शहीद हो गया लेकिन मैं प्रार्थना करता हूं कि भविष्य में किसी और के घर ऐसा हादसा न हो।”

राजेश कुमार ने पूरे देश को सांत्वना और हिम्मत देने के लिए आभार व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\