देश की खबरें | उत्तराखंड: ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरार पड़ने के बाद जमीन धंसने के संकेत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के चमोली जिले में पुरसाड़ी गांव के पास ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के लगभग 50 मीटर लंबे हिस्से पर दरार पड़ने के बाद जमीन धंसने के संकेत नजर आ रहे हैं।

गोपेश्वर, 19 अगस्त उत्तराखंड के चमोली जिले में पुरसाड़ी गांव के पास ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के लगभग 50 मीटर लंबे हिस्से पर दरार पड़ने के बाद जमीन धंसने के संकेत नजर आ रहे हैं।

चमोली और नंदप्रयाग के बीच, राजमार्ग का यह हिस्सा अलकनंदा नदी की ओर धंस रहा है। अधिकारियों ने पहाड़ों की ओर से आने वाले वाहनों को धीमी गति से चलाने का चालकों को निर्देश दिया है।

चालकों को सतर्क करने के लिए प्रभावित स्थान पर एक पुलिस दल को तैनात किया गया है।

यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक ने बताया कि वाहनों की सुरक्षा के लिए भूमि-धंसाव वाले संवेदनशील स्थान पर चमकदार पट्टियां लगाई गई हैं और चालकों को सावधानी से वाहन चलाने के लिए कहा जा रहा है।

वर्ष 2013 में आई केदारनाथ आपदा के बाद से पुरसाड़ी के पास जमीन धंसने की घटनाएं बढ़ गई हैं।

इसके परिणामस्वरूप, सरकार ने इस क्षेत्र की बड़ी कंपनियों और विशेषज्ञों को शामिल कर एक सड़क को स्थिर रखने की परियोजना शुरू की और करोड़ों रुपये की लागत से अलकनंदा नदी के किनारे कंक्रीट ब्लॉकों का निर्माण किया गया। इसके बाद जमीन का धंसना रूक गया था।

हालांकि, इस स्थान पर फिर से भू-क्षरण के संकेत नजर आ रहे हैं।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अभियंता दरारों को मिट्टी और पत्थरों से भरकर भूस्खलन संभावित क्षेत्र की मरम्मत करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस मानसून में भारी बारिश के कारण राजमार्ग पर न केवल भूस्खलन के नये स्थान बने हैं, बल्कि पुराने स्थलों पर भी यह गतिविधि फिर से शुरू हो गई हैं,जिससे यातायात बार-बार बाधित हो रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के महाप्रबंधक एवं क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में शामिल शैलेन्द्र कुमार ने पीटीआई- को बताया कि भूस्खलन को रोकने के लिए अलकनंदा नदी के किनारों पर कंक्रीट ब्लॉकों का निर्माण किया गया था, जिससे नदी किनारे मिट्टी का कटाव रुक गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े