देश की खबरें | उत्तराखंड : केदारनाथ पैदल मार्ग पर अब घोड़ों-खच्चरों की आवाजाही भी शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ के चलते 26 दिन बाद सोमवार से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल रास्ते पर अब घोड़ों और खच्चरों की आवाजाही भी शुरू हो गई।

रुद्रप्रयाग, 26 अगस्त उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ के चलते 26 दिन बाद सोमवार से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल रास्ते पर अब घोड़ों और खच्चरों की आवाजाही भी शुरू हो गई।

इससे पहले, पैदल रास्ते को दुरुस्त कर 16 अगस्त से श्रद्धालुओं की पैदल आवाजाही शुरू कर दी गयी थी। घोड़ों-खच्चरों की आवाजाही शुरू होने से अब अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम तक पहुंच सकेंगे।

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पैदल आवाजाही के बाद अब घोड़ों-खच्चरों के लिए भी पैदल रास्ता खोल दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को आई आपदा से केदारनाथ धाम तक जाने वाला 19 किलोमीटर लंबा पैदल रास्ता 29 जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देशन एवं निगरानी में तेजी से काम होने के चलते अब पैदल मार्ग पर घोड़ों-खच्चरों की आवाजाही भी शुरू हो गई है।

रजवार ने बताया कि अब घोड़ों- खच्चरों से राशन एवं अन्य अनिवार्य सामग्री की आपूर्ति भी शुरू हो गई है।

इकत्तीस जुलाई की रात बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग जगह-जगह ध्वस्त हो गया था जिसके कारण वहां फंस गए 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को करीब सप्ताह भर चले हवाई और जमीनी बचाव अभियान के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के बीच मोटर मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है जिससे उसे वाहनों के लिए खोला जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ 'महाभियोग' पर विपक्षी एकता में दरार? कांग्रेस से अलग राह पर टीएमसी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\