देश की खबरें | उत्तराखंड सरकार राज्य का राजस्व दोगुना करने को लेकर परामर्श कंपनी से करेगी सम्पर्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने अगले पांच वर्षों में राज्य के राजस्व को दोगुना करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय परामर्श कंपनी से सम्पर्क करने का बुधवार को फैसला किया। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

देहरादून, 24 अगस्त उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने अगले पांच वर्षों में राज्य के राजस्व को दोगुना करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय परामर्श कंपनी से सम्पर्क करने का बुधवार को फैसला किया। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

मुख्य सचिव एस एस संधू ने कहा कि राज्य की आय को दोगुना कैसे किया जाए, इस पर राज्य के प्रत्येक विभाग से एक रिपोर्ट भी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य मंत्रिमंडल ने यह फैसला लिया।

कैबिनेट ने केदारनाथ मंदिर में जारी पुनर्निर्माण परियोजनाओं के मद्देनजर जगह की कमी के कारण दो मंजिला इमारतों के निर्माण की अनुमति देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।

केदारनाथ और बद्रीनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों में लगी सलाहकार एजेंसी को परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए अपना कार्यबल बढ़ाने की अनुमति भी दी गई।

कैबिनेट ने जसपुर से 19 राजस्व ग्रामों को हटाकर ऊधमसिंह नगर जिले की काशीपुर तहसील के अन्तर्गत लाने को मंजूरी दी। कैबिनेट ने कक्षा एक से 12 के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने का भी निर्णय लिया।

कैबिनेट के निर्णय के अनुसार रेल पटरियों के पास निर्माण को रेलवे से मंजूरी लेनी होगी ताकि इस प्रक्रिया में पटरियों को नुकसान न पहुंचे। इसके अनुसार कोविड महामारी के दौरान नियुक्त किए गए कम से कम 1,662 स्वास्थ्य कर्मियों को उनकी भर्ती के समय लागू नियमों और शर्तों पर छह महीने का विस्तार दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\