देश की खबरें | उत्तराखंड बाढ़ : तमिलनाडु हरसंभव मदद करने को तैयार, मुख्यमंत्री ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु सरकार ने हिमखंड टूटने के बाद बाढ़ से प्रभावित उत्तराखंड को मदद की पेशकश की है।

चेन्नई, आठ फरवरी तमिलनाडु सरकार ने हिमखंड टूटने के बाद बाढ़ से प्रभावित उत्तराखंड को मदद की पेशकश की है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने घटना में मारे जाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘तमिलनाडु के लोगों और राज्य सरकार की ओर से मैं बाढ़ में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु सरकार उत्तराखंड को हरसंभव सहायता मुहैया कराने की तैयारी कर रही है।’’

उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में अचानक आई विकराल बाढ़ में 11 लोगों की मौत हुई है और 140 से ज्यादा लोग अभी लापता हैं।

ऋषिगंगा घाटी के रैणी क्षेत्र में हिमखंड टूटने से ऋषिगंगा और धौलीगंगा नदियों में रविवार को अचानक आई बाढ़ से पहाड़ी क्षेत्र में बड़ी तबाही हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\