देश की खबरें | उत्तराखंड बाढ़ : सेना ने चार कॉलम, दो मेडिकल टीमें तैनात कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में नंदा देवी ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा टूटने के कारण धौली गंगा नदी में आयी भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों के बचाव के लिए सेना ने रविवार को चार कॉलम और दो मेडिकल टीमें तैनात की है।

नयी दिल्ली, सात फरवरी उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में नंदा देवी ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा टूटने के कारण धौली गंगा नदी में आयी भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों के बचाव के लिए सेना ने रविवार को चार कॉलम और दो मेडिकल टीमें तैनात की है।

अधिकारियों ने बताया कि जोशीमठ के रिंगी गांव में सेना के इंजीनियरिंग टास्क फोर्स का एक दल भी तैनात किया गया है।

तपोवन-रेणी पनबिजली परियोजना में काम कर रहे 150 से ज्यादा मजदूरों के मारे जाने की आशंका है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के प्रवक्ता ने परियोजना प्रभारी के हवाले से यह जानकारी दी। अभी तक तीन शव बरामद हुए हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘चमोली में ग्लेशियर टूटने से हुई अमूल्य जनहानि से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए बरेली से सशस्त्र बलों के दो हेलीकॉप्टर को जोशीमठ भेजा गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ग्लेशियर टूटने से चमोली जिले में आयी आपदा की तस्वीरें देख रहा हूं। इस मुश्किल वक्त में हम आपदा से प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं। उत्तराखंड के लोगों की हिफाजत की प्रार्थना कर रहे हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि सेना ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को बचाने के लिए असैन्य प्रशासन की सहायता में कई हेलीकॉप्टर भेजे हैं।

सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सेना के चार कॉलम और दो मेडिकल टीमें अभी तक तैनात की गई हैं।’’ सेना के एक कॉलम में सामान्य रूप से 30-40 सैनिक होते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के सी-130 और एएन32 विमानों की मदद से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कर्मियों को प्रभावित इलाकों तक पहुंचाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\