देश की खबरें | उत्तराखंड उपचुनाव : बागेश्वर सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. , उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की बागेश्वर विधानसभा सीट अपने पास बरकरार रखी है, जहां शुक्रवार को घोषित परिणाम में उसकी प्रत्याशी पार्वती दास ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस के बंसत कुमार को 2400 से अधिक मतों से पराजित किया ।

देहरादून, आठ सितंबर , उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की बागेश्वर विधानसभा सीट अपने पास बरकरार रखी है, जहां शुक्रवार को घोषित परिणाम में उसकी प्रत्याशी पार्वती दास ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस के बंसत कुमार को 2400 से अधिक मतों से पराजित किया ।

बागेश्वर की जिलाधिकारी और चुनाव अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि दास के पक्ष में 33,247 मत पड़े जबकि कुमार केवल 30,842 मतदाताओं का समर्थन ही जुटा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को 2,405 मतों से विजय हासिल हुई।

बागेश्वर विधानसभा पर उपचुनाव पांच सितंबर को हुआ था और करीब 55.44 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था ।

बागेश्वर सीट पर जीतने वाली दास इस विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार भाजपा विधायक रहे चंदन राम दास की पत्नी हैं। पुष्कर सिंह धामी सरकार में परिवहन मंत्री की जिम्मदेारी निभा रहे दास का इस वर्ष अप्रैल में बीमारी के कारण निधन हो गया था और इसी कारण रिक्त सीट पर उपचुनाव हुआ।

पार्वती दास की जीत के साथ ही लगातार पांचवीं बार बागेश्वर सीट भाजपा के कब्जे में गयी है।

दास और कुमार के अलावा तीन अन्य प्रत्याशियों ने भी बागेश्वर से चुनाव लड़ा था और तीनों की ही जमानत जब्त हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई