देश की खबरें | उत्तराखंड : भाजपा ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड ईकाई का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नयी दिल्ली/देहरादून, 30 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड ईकाई का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

चमोली जिले की बद्रीनाथ सीट से विधायक रहे भट्ट ने प्रदेश भाजपा प्रमुख के तौर पर हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक का स्थान लिया है। इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में भट्ट हार गए थे।

गढ़वाल क्षेत्र से ब्राह्मण नेता भट्ट को अध्यक्ष बनाने के साथ भाजपा ने राज्य में जाति और क्षेत्र के बीच संतुलन साधने की कोशिश की है।

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं क्षेत्र से आते हैं और ठाकुर हैं।

मुख्यमंत्री ने भट्ट को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी को नयी ताकत मिलेगी।

धामी ने ट्वीट किया, “मैं भगवान बद्रीनाथ से आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना करता हूं।”

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी ट्वीट के जरिए भट्ट को बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के तुरंत बाद भट्ट, कौशिक के घर गए।

भट्ट ने उत्तराखंड भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ''मैं अपने जैसे साधारण पार्टी कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए केंद्र और राज्य नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।''

उन्होंने कहा, “हमारे संगठन में सामूहिक कार्य की संस्कृति है। यहां पार्टी के कईं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद हैं जो मेरे मार्गदर्शक रहे हैं। मैं अभी भी सीखने की प्रक्रिया में हूं। मैं लोकसभा चुनाव सहित आगामी चुनौतियों के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं में नयी उर्जा का संचार करने का प्रयास करुंगा।”

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और भाजपा की युवा शाखा में विभिन्न पदों पर काम करते हुए भट्ट ने यह मुकाम हासिल किया है। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि के हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी मुख्यालय के प्रभारी अरुण सिंह द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र के अनुसार, भट्ट की नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने की है।

भट्ट इस साल फरवरी में हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बद्रीनाथ सीट से कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारी से हार गए थे। हालांकि, भट्ट ने 2017 में यह सीट जीती थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में बद्रीनाथ सीट को जीतने से पहले वे 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग सीट से विधायक थे।

इससे पहले, भट्ट एबीवीपी और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राज्य इकाई में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे।

महेश भट्ट 2012 से 2014 तक गढ़वाल क्षेत्र के भाजपा संयोजक और 2015 से 2020 तक भाजपा प्रदेश सचिव भी रहे हैं।

भट्ट ने राम जन्मभूमि आंदोलन और उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर चले आंदोलन में सक्रिय रूप से भूमिका निभाई थी और दोनों आंदोलनों के दौरान कुछ समय के लिए जेल भी गये।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, भट्ट को संगठन में मजबूत वैचारिक प्रतिबद्धता वाले व्यक्ति के तौर पर देखा जाता है।

सूत्रों का ये भी कहना है कि पार्टी भट्ट को अन्य जिम्मेदारियां भी सौंप सकती है।

यह भी माना जा रहा है कि राज्य मंत्रिमंडल में कुछ और लोगों को समायोजित किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\