देश की खबरें | उत्तराखंड: एक और बाघ को राजाजी रिजर्व ले जाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में बीते 15 दिन में दूसरी बार शनिवार को एक और बाघ को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी टाइगर रिजर्व ले जाया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ऋषिकेश, नौ जनवरी उत्तराखंड में बीते 15 दिन में दूसरी बार शनिवार को एक और बाघ को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी टाइगर रिजर्व ले जाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि यह बाघों के संभोग का समय है और इन्हें इस उम्मीद के साथ राजाजी टाइगर रिजर्व ले जाया गया है कि उनकी संख्या में इजाफा हो सके, विशेषकर पश्चिमी हिस्से में।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक राजीव भरतारी ने कहा, ''कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज से पांच वर्षीय बाघ को शनिवार सुबह राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज ले जाया गया। ''

उन्होंने कहा कि यह बाघों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा है।

इससे पहले 24 दिसंबर को एक बाघिन को सफलतापूर्वक कॉर्बेट से राजाजी ले जाया गया था।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, भारतीय वन्यजीव संस्थान, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व तथा राजाजी टाइगर रिजर्व इस संयुक्त पहल का हिस्सा हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इस पहल के तहत एक बाघ और दो बाघिनों को भी एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\