देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : सूरजपुर में छत से गिरकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के निकट सूरजपुर कस्बे में रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नोएडा, 28 मई उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के निकट सूरजपुर कस्बे में रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सूरजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कपिल (22) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर कस्बे का रहने वाला था और फिलहाल सूरजपुर में रह रहा था।
उन्होंने बताया कि कपिल सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
अधिकारी ने बताया कि कपिल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं मृतक के घर के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि वह मानसिक तनाव में था।
पुलिस को शक है कपिल ने छत से कूद कर आत्महत्या की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)