देश की खबरें | उत्तरप्रदेश : पुलिस हिरासत में युवक की मौत, एसएचओ निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में 19 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत हो गई, जिसके बाद इस मामले में एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायबरेली, 31 अगस्त उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में 19 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत हो गई, जिसके बाद इस मामले में एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Crawford Market Car Accident: मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में तेज रफ्तार से जा रही कार ने लोगों को रौंदा, 4 की मौत, 4 घायल.

पुलिस ने दावा किया है कि मोहित उर्फ मोनू की अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते मौत हो गई। हालांकि, जिला प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

रायबरेली पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘ मोटरसाइकिल चोरी के मामले में मोनू को पूछताछ के लिए रविवार को लालगंज पुलिस थाने में बुलाया गया था। पुलिस थाने में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।’’

यह भी पढ़े | JEE 2020 New Guidelines: जेईई मेन के कैंडिडेट्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी, यहां देखें परीक्षा केंद्रों और COVID-19 के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देशों की लिस्ट.

पुलिस ने दावा किया, '' रविवार को मोनू की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।''

वहीं, मृतक की मां राजपति ने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत देकर आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में हुई बर्बर पिटाई से उनके बेटे की मौत हुई।

लालगंज पुलिस थाने के बाहर सोमवार को विरोध-प्रदर्शन के लिए भी भीड़ एकत्र हुई।

बयान के मुताबिक, मामले में पृथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर लालगंज थाने के प्रभारी (एसएचओ) हरिशंकर प्रजापति को निलंबित कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\