देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी की चेतावनी, दिन में तापमान रहा 45 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

लखनऊ, 16 मई उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, रविवार तक राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को बांदा के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में लोग गर्मी से जूझते दिखाई दिये।

आईएमडी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

आईएमडी के अनुसार, अपराह्न ढाई बजे तक झांसी में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि इसके बाद फुरसतगंज (44 डिग्री सेल्सियस), वाराणसी (44 डिग्री सेल्सियस), सुल्तानपुर (43.8 डिग्री सेल्सियस), आगरा (42.8 डिग्री सेल्सियस) का स्थान रहा।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में लू चलने की संभावना है।

राज्य सरकार ने संबंधित जिला प्रशासन को आवश्यक सावधानी बरतने और निवासियों को लू से बचाने के लिए उपाय लागू करने का निर्देश दिया है।

स्वास्थ्य विभाग को भी गर्मी से संबंधित बीमारियों के संभावित मामलों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\