खेल की खबरें | मुंबई को आठ विकेट से हराकर उत्तर प्रदेश विजय हजारे क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई की अनुभवहीन टीम को आठ विकेट से हराकर उत्तर प्रदेश ने शनिवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

अहमदाबाद, 26 नवंबर मुंबई की अनुभवहीन टीम को आठ विकेट से हराकर उत्तर प्रदेश ने शनिवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

शिवम मावी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके बल्लेबाजों की मददगार पिच पर मुंबई को 220 रन पर आउट कर दिया । मावी ने 41 रन देकर चार विकेट लिये जबकि कार्तिक त्यागी और शिवा सिंह को दो दो विकेट मिले ।

जवाब में उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज आर्यन जुयाल ने 103 गेंद में 82 रन बनाये । सलामी बल्लेबाज माधव कौशिक ने 75 गेंद में 46 रन का योगदान दिया । कप्तान करण शर्मा ने 38 गेंद में नाबाद 42 रन बनाये ।

उत्तर प्रदेश ने 26 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया । अब उसका सामना अंतिम आठ में महाराष्ट्र से होगा ।

मुंबई की टीम यशस्वी जायसवाल और सरफराज अहमद के बिना उतरी थी जो बांग्लादेश दौरे पर भारत ए टीम के साथ है । पृथ्वी साव (10) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (26) भी कुछ खास नहीं कर सके । शम्स मुलानी (70 गेंद में 51 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तामोर (67 गेंद में 53 रन) ने छठे विकेट के लिये 103 रन की साझेदारी की ।

तामोर के आउट होने के बाद मुंबई ने आखिरी पांच विकेट 23 रन के भीतर गंवा दिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\