देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की मौत के बाद हंगामा, आगजनी, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक शिक्षक की पिटाई से दसवीं में पढ़ने वाले एक दलित छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गयी। घटना के विरोध में मौके पर भीम आर्मी के पहुंचने के बाद भड़के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और एक पुलिस वाहन में आग लगा दी तथा जिलाधिकारी की गाड़ी पर भी पथराव किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

औरैया (उप्र), 27 सितंबर उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक शिक्षक की पिटाई से दसवीं में पढ़ने वाले एक दलित छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गयी। घटना के विरोध में मौके पर भीम आर्मी के पहुंचने के बाद भड़के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और एक पुलिस वाहन में आग लगा दी तथा जिलाधिकारी की गाड़ी पर भी पथराव किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बिधूना के क्षेत्राधिकारी (सीओ) महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्‍या) और अनुसूचित जाति-जनजाति निवारण अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि आरोपी शिक्षक को निलंबित करने के आदेश विद्यालय प्रबंधक को दे दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, अछल्दा थाना क्षेत्र के फफूंद रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में वैसोली गांव निवासी निखिल कुमार (15) दसवीं कक्षा में पढ़ता था। निखिल के पिता राजू दोहरे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सात सितंबर को सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अश्विनी सिंह ने टेस्ट में दो गलतियां करने पर उनके बेटे को लात-घूसों और डंडों से पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गया।

परिजनों को जब बच्चे के बेहोश होने की जानकारी मिली तो वे स्‍कूल पहुंचे और बच्‍चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर निखिल को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार को छात्र की मौत की खबर के बाद इंटर कॉलेज तत्काल बंद कर दिया गया। इस बीच, भीम आर्मी के सदस्यों ने गांव में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद भीड़ बढ़ने लगी। आक्रोशित भीड़ ने गांव पहुंची एंबुलेंस में रखे शव को जबरन निकाल कर कॉलेज के बाहर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बवाल बढ़ने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजन अपनी मांगे पूरी होने तक शव को वहां से नहीं हटाने पर अड़े रहे। इधर, प्रदर्शनकारियों ने घटना के विरोध में पत्थरबाजी शुरू कर दी।

प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने जिलाधिकारी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की, लेकिन भारी संख्‍या में पुलिसकर्मियों और पीएसी के पहुंचते ही वे इंटर कॉलेज में की इमारत में छुप गए।

पुलिस अधीक्षक, औरैया चारू निगम ने मौके पर पहुंचकर मामले को नियंत्रित किया। इस बीच, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने पीड़ित के माता-पिता से मिलकर बात की और यथासंभव मांग पूरी करने का भरोसा दिया। पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले के उपद्रवियों पर कार्रवाई की तैयारी भी शुरू हो गयी है।

इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से जब इस संदर्भ में बातचीत की गई तो उन्‍होंने बताया, ‘‘मैं पांच सितंबर से अवकाश पर था और घटना की सूचना मिलने पर आज ही पहुंचा हूं, मुझे घटना की पूरी जानकारी नहीं है।’’

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए कई टीम का गठन किया गया है।

बिधूना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) महेंद्र प्रताप सिंह ने ‘पीटीआई-’ से बातचीत में मंगलवार को कहा कि परिजन बच्चे के दाह संस्कार के लिए तैयार हो गये हैं और शव को अंत्‍येष्टि के लिए ले जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू