Whatsapp Chatbot Service: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने ‘व्हॉट्सऐप चैटबॉट’ सेवा शुरू की

सरकारी सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने लोगों को परिवहन से संबंधित प्रमुख सेवाएं प्रदान करने के लिए ‘व्हॉट्सऐप चैटबॉट’ सेवा की शुरुआत की है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

WhatsApp New Feature Update

लखनऊ, 3 मई : सरकारी सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने लोगों को परिवहन से संबंधित प्रमुख सेवाएं प्रदान करने के लिए ‘व्हॉट्सऐप चैटबॉट’ सेवा की शुरुआत की है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. चैटबॉट का उपयोग करके आरटीओ कार्यालय में कतार में खड़े हुए बिना वाहन पंजीकरण सेवाएं, ड्राइविंग लाइसेंस विवरण, चालान स्थिति और बहुत कुछ सुविधाएं हासिल की जा सकती हैं.

शुक्रवार को शुरू की गई यह पहल डिजिटल बदलाव के लिए राज्य के प्रयासों का हिस्सा है. नयी सेवा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों को व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले मंच का उपयोग करके पारदर्शी तरीके से और समय पर सहायता मिले. परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने कहा, ‘‘यह व्हॉट्सऐप चैटबॉट नागरिक कल्याण के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.’’ सिंह ने कहा, ‘‘यह विभाग को जनता के करीब लाता है और पारदर्शी, कुशल और उत्तरदायी शासन की दिशा में एक कदम है.’’ यह भी पढ़ें : बालाकोट हमले पर चन्नी के सवाल उठाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस को ‘पाकिस्तान कार्यसमिति’ कहा

उन्होंने बताया कि चैटबॉट नागरिकों को नियमित पूछताछ और कार्यों के लिए लंबी कतारों में खड़े होने या आरटीओ कार्यालयों में बार-बार जाने की आवश्यकता को समाप्त करता है. चालान विवरण की जांच से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण तक, अब सब कुछ घर बैठे ही सिर्फ एक स्मार्टफ़ोन का उपयोग करके प्रबंधित किया जा सकता है. यह सेवा केंद्र के वाहन और सारथी डेटाबेस के साथ एकीकृत है, जो यह सुनिश्चित करता है कि उपयोगकर्ताओं के साथ साझा की गई जानकारी वास्तविक समय की और प्रमाणित है. यह सटीकता और पारदर्शिता की गारंटी देता है, खासकर कानूनी अनुपालन या भुगतान-संबंधी अपडेट वाली सेवाओं के लिए. समावेशिता सुनिश्चित करने के लिए चैटबॉट कई ओं में उपलब्ध है, जिससे विभिन्न ई पृष्ठभूमि के लोग आसानी से सेवा का उपयोग कर सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\