देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: तीन दिनों तक रहेगा मौसम में बदलाव, गरज के साथ बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार से तीन दिन तक गरज के साथ बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

लखनऊ, 29 मई उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार से तीन दिन तक गरज के साथ बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान जताया और बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना जताई, जिससे उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

विभाग ने बृहस्पतिवार को 60 जिलों, खासकर राज्य के पूर्वी और तराई क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की तथा तेज हवा, गरज, बिजली चमकने और बूंदाबांदी का अनुमान जताया।

मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ और आसपास के जिलों में बृहस्पतिवार तड़के हल्की बारिश और कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हुई।

बिजनौर जिले में सबसे ज्यादा आठ मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है।

विभाग ने 60 से ज्यादा जिलों में गरज के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने व बिजली चमकने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होगी।

विभाग ने 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 मई से दो या तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में बूंदाबांदी और हवाओं की तीव्रता में वृद्धि होगी।

उन्होंने बताया कि प्रभावित होने वाले जिलों में बांदा, फतेहपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर सहित 60 से ज्यादा जिले शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\