देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : मां और बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई मां और बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी शनि ने बृहस्पतिवार को पुलिस गिरफ्त से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे फिर पकड़ लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कौशांबी (उप्र), 13 मार्च कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई मां और बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी शनि ने बृहस्पतिवार को पुलिस गिरफ्त से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे फिर पकड़ लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पैर में गोली लगने से घायल हुए आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी शनि को बुधवार को देवरिया में गिरफ्तार किया गया था और आज सुबह वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद करने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव निवासी शनि ने अपने भाई श्रवण और मां शांति देवी के साथ मिलकर मंगलवार को कुल्हाड़ी से कल्लू उर्फ सर्वजीत दिवाकर (22) और उसकी मां संगीता (49) की हत्या कर दी थी। शनि और श्रवण को अपनी बहन का कल्लू के साथ अवैध संबंध होने का शक था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सर्वजीत के पिता की तहरीर पर शनि, श्रवण और उसकी मां शांति देवी के विरुद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था। शनि के भाई श्रवण को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी शनि को एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह एवं उनकी टीम द्वारा आरपीएफ की मदद से बुधवार को देवरिया जिले के भटनी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर चरवा थाने लाया गया था।

उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी शिवचरण राम घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद करने के उद्देश्य से आरोपी शनि को काजू गांव ले गए जहां आरोपी ने एक खंडहर में रखी कुल्हाड़ी निकाल कर देते समय वहां पहले से रखा 315 बोर का तमंचा निकालकर पुलिस बल पर गोली चला दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी शनि के पैर में गोली लग गई जिसके बाद उसे जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू