देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: बांकेबिहारी मंदिर में भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर में शुक्रवार देर रात ठाकुर जी के महाभिषेक के बाद मंगला आरती के समय भगवान की एक झलक पाने के लिए मची भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की दबकर मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मथुरा, 20 अगस्त उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर में शुक्रवार देर रात ठाकुर जी के महाभिषेक के बाद मंगला आरती के समय भगवान की एक झलक पाने के लिए मची भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की दबकर मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण “मंगला आरती” के दौरान भारी भीड़ के कारण दम घुटना प्रतीत होता है।

चहल ने कहा कि उन्होंने और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने आरती (1.45 बजे) से एक घंटे पहले सारी व्यवस्था की जांच की थी, लेकिन तीर्थयात्रियों की भारी आमद और एक भक्त के निकासी गेट संख्या-1 पर बेहोश होने के कारण बाधा उत्पन्न हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान नोएडा सेक्टर-99 की रहने वाली निर्मला देवी और रुक्मणी विहार कॉलोनी के रहने वाले राम प्रसाद विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शनिवार सुबह शवों को लेकर घर चले गए।

दुबे के मुताबिक, मंदिर में जिस समय भगदड़ मची, उस समय जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव और नगर आयुक्त अनुनय झा सहित भारी पुलिस बल वहां मौजूद था।

उन्होंने बताया कि भगदड़ मचते ही पुलिस और निजी सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर निकालना शुरू कर दिया। इस हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं को वृंदावन के रामकृष्ण सेवा मिशन, ब्रज हेल्थ केयर और सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय वर्मा ने बताया, ‘‘घटना में घायल हुए लोगों को शुरुआत में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, ब्रज हेल्थ केयर अस्पताल तथा संयुक्त जिला चिकित्सालय, वृन्दावन में भर्ती कराया गया था। जहां से जिला संयुक्त अस्पताल एवं ब्रज हेल्थ केयर में भर्ती मरीजों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। अब मात्र रामकृष्ण सेवाश्रम में भर्ती तीन व्यक्ति ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\