देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : अज्ञात बदमाशों ने पीआरडी जवान को गोली मारकर घायल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रविवार रात को बदमाशों ने घात लगाकर प्रांतीय रक्षा दल (पीआरडी) के एक जवान को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सुल्तानपुर (उप्र), 30 जनवरी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रविवार रात को बदमाशों ने घात लगाकर प्रांतीय रक्षा दल (पीआरडी) के एक जवान को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, पीआरडी जवान रंजीत कुमार तिवारी (30) रविवार रात को ड्यूटी के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था कि तभी सकरौड़ा ग्राम सभाके समीप घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और गोली मारकर घायल कर दिया।

पुलिस ने बताया कि गोली पीआरडी जवान के पेट में लगी और वह मोटरसाइकिल से गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उसके चेहरे पर भी प्रहार किया और घटनास्थल से फरार हो गये।

पुलिस के मुताबिक, पीआरडी जवान को गंभीर हालत में सरकारी मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से उसे लखनऊ के लिए स्थानातंरित कर दिया गया।

घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक अरुणा चंद्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक सोमन बर्मा ने बताया परिजनों से तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में यह घटना संपत्ति के विवाद को लेकर घटित हुई प्रतीत होती है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\