देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: पिस्तौल के बल पर अपहरण कर नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अपनी बहन के ससुराल आई बिहार की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की का पिस्तौल के बल पर कथित रूप से अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
बलिया, 16 मार्च उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अपनी बहन के ससुराल आई बिहार की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की का पिस्तौल के बल पर कथित रूप से अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मामले में एक युवक और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि बिहार के आरा जिले के कृष्णा गढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की दोकटी थानाक्षेत्र के एक गांव में स्थित अपनी बहन की ससुराल आई हुई थी।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग के बहनोई द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत में आरोप लगाया कि 14 मार्च को रात दस बजे सूरज सोनी और दो अन्य युवकों ने नाबालिग लड़की को पिस्तौल के बल अगवा कर लिया और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि इस मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर सूरज सोनी और दो अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)