देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : मत पेटिकाओं की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका परिषद स्थित भवंस मेहता महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना स्थल पर रखी गई मत पेटिकाओं की सुरक्षा में तैनात एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कौशांबी (उत्तर प्रदेश), 11 मई जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका परिषद स्थित भवंस मेहता महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना स्थल पर रखी गई मत पेटिकाओं की सुरक्षा में तैनात एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कौशांबी के अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया, ‘‘हेड कांस्टेबल राजीव सिंह (46) की ड्यूटी भरवारी नगर पालिका परिषद के भवंस मेहता महाविद्यालय में मत पेटिकाएं रखने के लिए बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगाई गई थी। वह परिसर में ही रह रहे थे।’’

उन्होंने बताया, ‘‘सिंह बुधवार की शाम पांच बजे से ही लापता थे और आज दिन में करीब 11 बजे उनका शव महाविद्यालय के परिसर में पड़ा मिला।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच में पता चला है कि वह महाविद्यालय भवन की छत पर गए हैं लेकिन नीचे नहीं आए हैं।

उन्होंने आशंका जताई कि राजीव सिंह शायद पैर फिसलने की वजह से छत से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गयी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\