देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: संभल में विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय पहुंची हर्षा रिछारिया, लोगों को तिलक लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पहुंची एंकर से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया ने रविवार को यहां लोगों को होली की बधाई दी और एक समूह के लोगों को भाईदूज का तिलक किया।

संभल, 16 मार्च उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पहुंची एंकर से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया ने रविवार को यहां लोगों को होली की बधाई दी और एक समूह के लोगों को भाईदूज का तिलक किया।

हर्षा रिछारिया महाकुंभ से सुर्खियों में आई थीं और साधु-संतों के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

विश्व हिंदू परिषद के संभल विभाग कार्यालय पहुंची साध्वी हर्षा रिछारिया ने लोगों के एक समूह को भाई दूज का तिलक लगाया और पत्रकारों से बात की।

उन्होंने कहा, “मैंने सोचा था कि संभल आकर सनातनी भाई-बहनों से मिलूं।”

हर्षा ने संभल की विरासत को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, “संभल का इतिहास वेदों, पुराणों और शास्त्रों में लिखा है कि कलयुग के अंत में भगवान कल्कि पवित्र नगरी संभल में अवतार लेंगे, ऐसी नगरी को जानना हर सनातनी का कर्तव्य है।”

हर्षा ने हिंदुओं के खिलाफ अतीत में हुई हिंसा पर राजनीतिक दलों की ओर से कोई प्रतिक्रिया न दिए जाने की आलोचना की और दावा किया, “हिंदुओं के खिलाफ दंगे हो रहे हैं, उन्हें जिंदा जलाया जा रहा है, उन्हें ट्रेनों में जलाया जा रहा है, कोई भी पार्टी इस बारे में बात नहीं करती है, आज केवल एक पार्टी है, जो हिंदुओं के बारे में बात करती है और पूरा विपक्ष एक साथ आ गया है।”

उन्होंने कहा, “यह जो अब एक सनातन वाली लहर चल रही है, बहुत बड़ी बात है। यह बहुत बड़ा बदलाव है, जो देश के इतिहास में हो रहा है और इस बदलाव का हिस्सा सबको बनना चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी