देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: छह वर्षीय लड़के का यौन उत्पीड़न करने के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में छह वर्षीय लड़के का यौन उत्पीड़न करने के मामले में अदालत ने दोषी को मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

बदायूं, 18 मार्च उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में छह वर्षीय लड़के का यौन उत्पीड़न करने के मामले में अदालत ने दोषी को मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) की विशेष अदालत के न्यायाधीश एवं अपर जिला न्यायाधीश दीपक यादव ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया और दोषी पर 61,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना करीब एक वर्ष पहले की है।

उन्होंने बताया कि कोतवाली सदर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका छह वर्षीय बेटा घर के सामने खेल रहा था कि तभी उसे मोहल्ले के रहने वाला अंशु ने उसे अगवा कर लिया।

कुमार ने बताया कि लड़के की तलाश में निकले लोगों ने देखा कि अंशु अगवा किये गये लड़के के साथ कुकृत्य करने की कोशिश कर रहा था और तभी उन लोगों ने लड़के को बचा लिया।

न्यायाधीश दीपक यादव ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी अंशु को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट