देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पौधारोपण महाअभियान की शुरुआत करने अयोध्या पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौधारोपण महाअभियान की शुरुआत करने बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे।

अयोध्या/लखनऊ, नौ जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौधारोपण महाअभियान की शुरुआत करने बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने पहले संकट मोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की जिसके बाद उन्होंने श्री रामलला के दरबार में मत्था टेका, आरती की और दर्शन-पूजन के उपरांत निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की परिक्रमा कर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और राम दरबार में भी दर्शन-पूजन किए।

राम मंदिर न्यास के पदाधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया।

इससे पहले, मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन पर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

बुधवार सुबह योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक ही दिन में 37 करोड़ से अधिक पौधे लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश आज यानी नौ जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नया कीर्तिमान बनाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रेरणादायक मार्गदर्शन में पिछले आठ वर्षों में 204 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए गए, जिससे वन क्षेत्र पांच लाख एकड़ और बढ़ गया है। इसी क्रम में आज एक ही दिन में उत्तर प्रदेश में 37 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आइए, इस अभियान में सहभागी बनकर धरती माता के पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से ‘मां’ के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करें।’’

एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने हिंदी के प्रमुख अखबार में प्रकाशित अपने लेख को साझा किया, जिसका शीर्षक ‘आइए करें वसुधा का हरित श्रृंगार’ था।

राज्य के वार्षिक पौधारोपण अभियान का उल्लेख करते हुए, उन्होंने कहा, ‘‘नौ जुलाई से शुरू हो रहे पौधारोपण अभियान-2025 में हम केवल पौधे नहीं लगाएंगे। हम भविष्य रोपेंगे, हम संस्कार रोपेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\