देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: ढाबे के निकट मिला ट्रक चालक का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सड़क किनारे एक ढाबे के निकट 39 वर्षीय ट्रक चालक का शव मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मिर्जापुर, 30 जून उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सड़क किनारे एक ढाबे के निकट 39 वर्षीय ट्रक चालक का शव मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रतापगढ़ जिले के निवासी नसरत के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, नसरत का शव बघौड़ा में न्यू शिखर ढाबे के निकट खड़े उसके ट्रक के पास मिला।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी व फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और नसरत को राजगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती मेडिकल जांच में पता चला कि नसरत की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि नसरत के साथ ट्रक में खलासी भी था।

पुलिस ने बताया कि मौत की पुष्टि के बाद मृतक के परिवार को सूचना दे दी गयी।

पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\