देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार शाम एक बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने पर वाहन सवार तीन युवकों की मौत हो गयी और एक युवक घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मिर्जापुर, दो नवंबर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार शाम एक बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने पर वाहन सवार तीन युवकों की मौत हो गयी और एक युवक घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) ओपी सिंह ने बताया कि शनिवार शाम लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पतलुखी मोड के पास एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने पर वाहन सवार तीन युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रुप से घायल साहिल (22) का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

साहिल, खजुरी के रहने वाला है।

सिंह ने बताया कि तीनों मृतकों की पहचान विजय कुमार (22), जावेद (22) और सलमान (20) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि विजय और जावेद खजुरी के रहने वाले थे जबकि सलमान लालगंज का रहने वाला था।

अधिकारी ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें