देश की खबरें | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने किया भाजपा की जीत का दावा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल उत्तर प्रदेश के आसन्न विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा शनिवार को किया।
आगरा (उत्तर प्रदेश), 25 दिसंबर केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल उत्तर प्रदेश के आसन्न विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा शनिवार को किया।
मेघवाल आरबीएस डिग्री कॉलेज में चल रहे भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिवेशन में आएथे। उन्होंने कहा, ‘‘2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चाहे कोई भी चुनाव लड़े लेकिन विजय भारतीय जनता पार्टी की ही होगी।’’
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कहा, ‘‘संस्कृति मंत्रालय बटेश्वर में अटल जी के व्यक्तित्व को दर्शाने वाला संग्रहालय बनाएगा।’’
मेघवाल ने पत्रकारों से प्रगतिशील समाजवादी प्रमुख शिवपाल यादव के सपा के टिकट पर चुनाव लडऩे पर कहा कि कोई भी लड़े, लेकिन जीतेगी भाजपा ही।
ब्रज क्षेत्र प्रभारी मेघवाल ने अपने क्षेत्र की 65 में से 65 सीटें जीतने का दावा किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)